Home » लेटेस्ट न्यूज़ » पारिवारिक कलह से उबकर अधेड़ व्यवसाई ने खुद को गोली से उड़ाया

पारिवारिक कलह से उबकर अधेड़ व्यवसाई ने खुद को गोली से उड़ाया

Picture of upvaani

upvaani

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में सोमवार की सुबह दस बजे पारिवारिक कलह से उबकर बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौके से 315 बोर का अवैध असलहा पुलिस ने बरामद किया। मृतक ने खुद को गोली मारने से पहले वीडियो जारी कर अपनी बेटियों और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार गोंड़ की कैली रोड पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है।

वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। सोमवार की सुबह उसने पारिवारिक कलह से उबकर खुद को गोली मार ली। परिजनों में गोली चलाने की आवाज सुनी तो कमरे की तरफ भाग कर गए। दरवाजा खोलकर देखा तो सन्न रह गए। परिजनों ने उसे खून से लथपथ कुर्सी पर पाया। पास में ही नीचे असलहा गिरा था। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर मिले असलहे को लेकर जांच में जुट गई। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने एक वीडियो भी वायरल किया था। जिसमें घर पर बाहरी व्यक्तियों के आने जाने का आरोप लगाया था। हालांकि वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। सदर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पीआरवी को मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके से मिला असलहा और प्राप्त सुसाइड वीडियो को लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Upvaani.in\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स