उत्तर प्रदेश की जन-जन की आवाज़ को बुलंद करने के उद्देश्य से “UP वाणी” न्यूज़ पोर्टल का भव्य शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल समाज के हर वर्ग की समस्याओं, मुद्दों और जमीनी सच्चाई को बेबाकी से सामने लाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ा है।
इस अवसर पर इस पोर्टल के संस्थापक अम्बर मौर्य ने अपनी टीम के साथ मिलकर स्पष्ट किया कि “UP वाणी” केवल खबरें देने का माध्यम नहीं होगा, बल्कि यह जनता की आवाज़ बनेगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है, और यही इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है।
UP वाणी की टीम ने वादा किया है कि वे न सिर्फ प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अहम खबरें भी त्वरित और सही रूप में प्रस्तुत करेंगे। भ्रष्टाचार, सामाजिक अन्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि समाज में जागरूकता और बदलाव लाया जा सके।
अम्बर मौर्य ने यह भी कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से जनता को अपनी राय रखने और मुद्दों को उजागर करने का एक सशक्त मंच मिलेगा। UP वाणी का नारा है – “सच बोलने की ताकत” – जो इस मिशन की असली पहचान बनेगा।



