Home » लेटेस्ट न्यूज़ » रायबरेली में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Picture of upvaani

upvaani


रायबरेली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते कुछ दिनों से  आदित्य नामक व्यक्ति जाति विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ने की आशंका थी।



इस मामले में थाना सलोन में मु0अ0सं0-335/2025, धारा 196, 352, 353(2) बीएनएस के तहत आदित्य पाण्डेय पुत्र शिवप्रताप पाण्डेय, निवासी ग्राम मटका, थाना सलोन, जनपद रायबरेली के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की जातिगत या धार्मिक टिप्पणियां करने से बचें। ऐसी गतिविधियां कानून व्यवस्था, शांति और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं, जिसके परिणामस्वरूप कानूनी कार्रवाई से बचना संभव नहीं होगा।

रायबरेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की भड़काऊ टिप्पणियों और गलत सूचना फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि जिले में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहे।

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Upvaani.in\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स