
विंध्य क्षेत्र के लोकप्रिय यूट्यूबर और कॉमेडियन उत्तम केवट की माताजी का एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। उत्तम केवट अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और सामाजिक मुद्दों पर व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों के लिए जाने जाते हैं, जिनके वीडियो लाखों दर्शकों द्वारा पसंद किए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा पोंड़ी (उंचेहरा) के पास महराजपुर घाट के समीप हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में उत्तम केवट की माताजी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
इस खबर से पूरे विंध्य क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशंसक और स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।




