सोशल मीडिया पर वायरल ‘खूंखार डॉल्फिन’ की कहानी निकली फेक, UpVaani फैक्ट चेक में हुआ खुलासा
सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि “डॉल्फिन ने अपनी ट्रेनर जेसिका की जान ले ली।” खबर के मुताबिक, जेसिका पिछले 10 सालों से डॉल्फिन को ट्रेनिंग दे रही थी और जब उसने किसी दूसरी मछली को ट्रेनिंग देना शुरू किया, तो डॉल्फिन ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।
हालांकि, फैक्ट चेक में यह खबर पूरी तरह झूठी और फर्जी साबित हुई है।
🔎 जांच में पाया गया कि-
कोई जेसिका नाम की ट्रेनर मौजूद नहीं है।
न ही किसी डॉल्फिन से ऐसा कोई हादसा हुआ है।
वायरल तस्वीरें और वीडियो AI के ज़रिए बनाए गए हैं और हकीकत से उनका कोई संबंध नहीं है।
👉 असलियत यह है कि यह खबर AI जनरेटेड कंटेंट का नतीजा है, जिसे सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने के लिए फैलाया गया।
📢 विशेषज्ञों ने अपील की है कि लोग बिना जांच-पड़ताल के ऐसी वायरल खबरों पर भरोसा न करें और सतर्क रहें।



