निवेशक मालामाल

Sawaliya Foods Products shares: सावलिया फूड्स प्रोडक्ट्स के शेयर आज गुरुवार, 14 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। कंपनी के शेयरों की एनएसई पर जबरदस्त लिस्टिंग हुई है। सावलिया फूड्स के शेयर अपने आईपीओ प्राइस ₹120 के मुकाबले 90 पसेंट प्रीमियम के साथ 228 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के तुरंत बाद यह शेयर 239.40 रुपये पर पहुंच गया। यानी पहले ही दिन 100 पसेंट तक का मुनाफा हो गया। हालांकि, बाद में इसमें जमकर मुनाफावसूली हुई और 5 पर्सेट तक टूटकर 216.60
रुपये पर आ गया था।
जबरदस्त मिला था रिस्पॉन्स
बता दें कि सावलिया फूड्स प्रोडक्ट्स के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इश्यू को तीन दिन में 13.32 गुना सब्सक्राइब किया गया था। खुदरा निवेशक वर्ग को 8.92 गुना, गैर- संस्थागत निवेशक (एनआईआई) कोटा को 20.11 गुना और योग्य संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) वर्ग को 15.83 गुना बोलियां प्राप्त हुईं। बता दें कि सावलिया फूड्स प्रोडक्ट्स के आईपीओ का सूचीबद्ध मूल्य ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) के रुझान से काफी अधिक था। शेयर बाजार में प्रवेश से पहले, सावलिया फूड्स के आईपीओ का जीएमपी ₹30 था, जो केवल 25% की लिस्टिंग वृद्धि का संकेत दे रहा था।



